वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

    ट्रस्ट श्री ठाकुर जी महाराज

    हमारे बारे में

    ट्रस्ट श्री ठाकुर जी द्वमहाराज एक धार्मिक और सामाजिक संस्था है जो भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रचार-प्रसार में संलग्न है। हमारा ट्रस्ट विभिन्न मंदिरों का संचालन और रखरखाव करता है तथा समाज के विभिन्न वर्गों की सेवा में तत्पर रहता है।

    📜

    इतिहास

    ट्रस्ट श्री ठाकुर जी महाराज की स्थापना वर्ष 2022 में धर्म की सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा समाज कल्याण के उद्देश्य से की गई थी। यह ट्रस्ट हमारे पूर्वज श्री पूरन शाह जी द्वारा 1840 के दशक में ग्राम रामपुर गढ़ऊवा एवं औरास, उन्नाव में निर्मित ऐतिहासिक मंदिरों की परंपरा और संरक्षण के लिए गठित किया गया। वर्ष 2022 में श्री विजय कुमार गुप्ता जी को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का प्रबंधक/अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके मार्गदर्शन में ट्रस्ट मंदिरों की सेवा और समाज कल्याण के कार्यों को निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहा है। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य श्री पूरन शाह जी द्वारा निर्मित मंदिरों की देखरेख, संरक्षण एवं नियमित व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि उनकी पवित्रता और आध्यात्मिक वातावरण सदैव सुरक्षित रहे। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर भंडारा, धार्मिक अनुष्ठान, सत्संग एवं विभिन्न आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन गतिविधियों के माध्यम से हम धार्मिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करते हुए समाज की सेवा करते हैं। हमारा संकल्प धर्म की रक्षा, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और समाज की समर्पित सेवा करना है।

    🎯 हमारा मिशन

    धर्म की रक्षा करना, भारतीय संस्कृति का संरक्षण करना और समाज के सभी वर्गों की निःस्वार्थ सेवा करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।

    👁️ हमारी दृष्टि

    एक ऐसे समाज का निर्माण जहाँ हर व्यक्ति धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चले, जहाँ सभी में प्रेम और सद्भाव हो।

    हमारे मूल्य

    भक्ति

    ईश्वर के प्रति समर्पण और भक्ति भाव

    सेवा

    मानव सेवा ही माधव सेवा

    संस्कृति

    भारतीय संस्कृति का संरक्षण और प्रचार

    शिक्षा

    धार्मिक और आध्यात्मिक शिक्षा का प्रसार

    हमारी गतिविधियाँ

    मंदिरों का निर्माण और रखरखाव
    नियमित भंडारे का आयोजन
    धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

    ट्रस्ट पदाधिकारी

    विजय कुमार गुप्ता

    विजय कुमार गुप्ता

    अध्यक्ष / प्रबंधक

    सुनील कुमार गुप्ता

    सुनील कुमार गुप्ता

    उपाध्यक्ष

    विपिन कुमार गुप्ता

    विपिन कुमार गुप्ता

    सचिव

    स्थान मानचित्र